देवास के विकास नगर में बच्चे के जन्मदिन पर बाटी बनाना परिवार को महंगा पड़ गया। कंडे जलाते समय मिट्टी के तेल की जगह सैनिटाइजर डालते ही अचानक आग भड़क गई। हादसे में दो मासूम बच्चों समेत एक महिला और पुरुष झुलस गए।
घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर किया गया। दोनों बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में करीब 8 माह और 2 वर्ष की उम्र के दो बच्चे शामिल हैं।
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews