फुलवरिया प्रखंड अंतर्गत फुलवरिया पंचायत सरकार भवन में मंगलवार की सुबह 11:00 बजे से 5:00 बजे तक सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 12 आवेदन प्राप्त हुए ।जिसका ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। इस शिविर में बीडीओ मनीष कुमार श्रीवास्तव, बीपीआरओ सुमि प्रिया, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी शोभा कुमारी पहुंचकर चल रहे सहयोग शिविर का निरीक्षण किया।