मंडी: 16 फरवरी की अखिल भारतीय हड़ताल में शामिल होगी रेहडी-फहड़ी वर्कर यूनियन मंडी, कामेश्वर मंदिर में बैठक कर बनाई रणनीति
Mandi, Mandi | Feb 14, 2024 कामेश्वर मंदिर में रेहड़ी फहड़ी वर्कर्स यूनियन (संबंधित सीटू) के पदाधिकारियों ने बुधवार को बैठक की। जिसमें मुख्य रूप से 16 फरवरी को अखिल भारतीय हड़ताल में शामिल होने के लिए रणनीति बनाई गई। रेहड़ी फहड़ी वर्कर्स यूनियन के प्रधान सुरेंद्र कुमार ने कहा कि जिला भर से तमाम रेहडी-फहड़ी धारक इस हड़ताल में शामिल होंगे और केंद्र की मोदी सरकार की मज़दूर विरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करेंगे।