तरबगंज: कल्यानपुर गांव में पैसे के लेनदेन को लेकर दबंगों ने लाठी-डंडों से की 3 लोगों की पिटाई, 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज
कल्यानपुर गांव निवासी राजकुमारी पत्नी स्व. बाबूलाल ने मारपीट को लेकर थाने में तहरीर दी है। तहरीर में उन्होंने कहा कि मंगलवार की शाम करीब 6 बजे गांव के ही हरिराम पुत्र गया प्रसाद, उसके 2 बेटे गाजू, राजू एवं उसकी पत्नी ने पैसे के लेनदेन के विवाद को लेकर अपशब्दों का प्रयोग करने लगे और विरोध करने पर लाठी-डंडों से मारपीट की। वहीं बीच बचाव करने आए शेषकुमार और मिथिलेश को भी मारा पीटा है।