तरबगंज: तहसील क्षेत्र के गोंडा-अयोध्या बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था का अपर पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
बृहस्पतिवार को गोंडा-अयोध्या बॉर्डर पर अपर पुलिस अधीक्षक गोंडा राधेश्याम राय द्वारा पूर्णिमा स्नान व श्री रामलला के दर्शनार्थियों के दृष्टिगत सरयू पुल पर लगे डायवर्ट बैरियर पर तैनात पुलिस बल को चेक किया गया तथा वाहनों को डायवर्ट करने के लिए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।