तरबगंज: चंदीपुर में शुरू हुए नाली निर्माण कार्य का ग्राम विकास अधिकारी ने किया निरीक्षण, संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
ग्राम पंचायत चंदीपुर के मजरा पंडित पुरवा में बुधवार को शुरू हुए नाली निर्माण कार्य का ग्राम विकास अधिकारी ने किया निरीक्षण और निरीक्षण के दौरान संबंधित को दिए आवश्यक दिशा निर्देश एवं कहा की इसी तरीके से नाली निर्माण का कार्य ग्राम पंचायत के प्रत्येक मजरे में किया जाएगा जिससे जल निकासी की समस्या का निस्तारण हों सके ।