तरबगंज: अचलपुर में बच्चों के विवाद में दबंगों ने महिला समेत 3 जनों को पीटा, पीड़ित की तहरीर पर 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज
अचलपुर निवासी नंदिनी ने थाने पर तहरीर देकर कहा है, की मंगलवार शाम 8 बजे बच्चों के विवाद को लेकर विपक्षी दबंग गायत्री, अनीता, मनोज व सपना निवासी ग्राम उपरोक्त ने अभद्रता करते हुए ईट,लात घूसा, व डंडे से मुझे व मेरे पति हीरालाल, बेटी राशि की पिटाई कर दी जिससे हम लोगों को काफी चोटें आई हैं, तथा विपक्षीगणों ने जान से मारने की धमकी भी दी है ।