तरबगंज: महंगूपुर मोड़ पर ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबकर एक युवक की हुई दर्दनाक मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विश्वनोहर गांव निवासी चंदन सिंह पुत्र विद्या सागर सिंह की गुरुवार की भोर में तीन बजे बजाज मिल से गन्ना तौलाकर घर लौटते समय महंगूपुर मोड़ पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। खुद ही ट्रैक्टर चला रहे चंदन ने जैसे ही ढेमवा मार्ग की तरफ ट्रैक्टर मोड़ा गाड़ी अनियंत्रित हो गई और वह झटके से नीचे गिर गया। गाड़ी के नीचे आ जाने के कारण उसकी मौत हो गई।