तरबगंज: जमथा निवासी युवक को महिला से दुराचार करने के मामले में 10 वर्ष के कठोर कारावास की हुई सजा व ₹26500 अर्थदंड से किया दंडित
ऑपरेशन कनेक्शन के तहत जमथा निवासी युवक विनोद पाण्डेय पुत्र राधेश्याम पाण्डेय थाना तरबगंज जनपद गोंडा को पुलिस व शासकीय अधिवक्ता के प्रभावी पैरवी के फलस्वरुप बुधवार को माननीय न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश गोंडा द्वारा 10 वर्ष के कठोर कारावास 26500 रुपये की अर्थ दंड की सजा कराने में सफलता प्राप्त हुई है।