फतुहा: टेढ़ी पुल से सब्बलपुर तक पुरानी एनएच पर गंगा का पानी चढ़ा
Fatwah, Patna | Sep 7, 2026 टेढीपुल से सब्बलपुर तक पुरानी एनएच पर गंगा का पानी चढ़ गया है। गंगा के रौद्र रूप ने इस पथ को अपनी चपेट में ले लिया है। 10 वर्षों के बाद इस तरह की स्थिति बनी है। छोटे बड़े वाहनों को पटना, मरीन ड्राइव और सिक्स लेन बिदुपुर जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुरानी एनएच पर इतना पानी तो गांव और गलियों में कितना पानी होगा अंदाजा लगाया जा सकता है।