*त्यौहारों पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए भागलपुर-जयपुर एकतरफा स्पेशल रेलसेवा का संचालन*
_भागलपुर से 18 नवम्बर को रवाना होकर 20 नवम्बर को जयपुर पहुंचेगी
रेलवे द्वारा त्यौहारों के दौरान अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु भागलपुर-जयपुर एकतरफा स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
@ministryofrailway @nwr @news24udaipur
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 09722, भागलपुर-जयपुर एकतरफा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 18 नवम्बर 2026 (बुधवार) को भागलपुर से 21.30 बजे रवाना होकर विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव करती हुई दिनांक 20 नवम्बर 2026 (शुक्रवार) को 03.30 बजे जयपुर पहुंचेगी। इस स्पेशल रेलसेवा के संचालन से भागलपुर एवं जयपुर के मध्य यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा उपलब्ध होगी तथा त्यौहारी सीजन में नियमित रेलसेवाओं पर यात्रीभार कम करने में भी मदद मिलेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में सुल्तानगंज, जमालपुर, अभयपुर, किऊल, मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, वाया मिर्जापुर होते हुए सूबेदारगंज, गोविन्दपुरी, इटावा, टूण्डला, ईदगाह, भरतपुर, बांदीकुई, दौसा एवं गांधीनगर जयपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस स्पेशल रेलसेवा में कुल 18 कोच होंगे, जिनमें 10 द्वितीय शयनयान श्रेणी, 06 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बे होंगे।
#railwaynews
Girwa, Udaipur | Nov 12, 2026