मुरैना नगर: वकील की हत्या से आक्रोश, मुरैना में हड़ताल, ADM को ज्ञापन, अधिवक्ता सुरक्षा कानून की मांग तेज
मुरैना में वकीलों ने शिवपुरी जिले के करैरा में अधिवक्ता संजय कुमार सक्सेना की हत्या के विरोध में आज हड़ताल की।अदालतों में कामकाज ठप रहा।जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचकर एडीएम अश्वनी रावत को ज्ञापन सौंपा गया।वकीलों ने मध्यप्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के समर्थन में अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करने की मांग की और सुरक्षा को लेकर गहरा रोष जताया।