मुरैना नगर: जीवाजीगंज में फांसी से युवक की मौत, पुलिस जांच में जुटी, मोहल्ला दहला, पुलिस कारण तलाश रही है
मुरैना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के जीवाजीगंज की गर्ल्स कॉलेज रोड पर रहने वाले 35 वर्षीय राहुल गुप्ता ने देर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।आज सुबह परिजनों को घटना का पता चला तो घर में हड़कंप मच गया और पुलिस को सूचना दी गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।मर्ग कायम कर कारणों की पड़ताल जारी है,पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।