मुरैना नगर: एमएस रोड पर ई-रिक्शा चालक ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार ने चालक से की मारपीट, वीडियो वायरल
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के एमएस रोड कोतवाली पेट्रोल पंप के सामने ई रिक्शा चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार व्यक्ति सड़क पर गिर पड़ा ,इसके बाद बाइक सवार व्यक्ति ने ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट कर दी ,जिसकी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।