मुरैना नगर: विजयपुर में निर्माणाधीन प्लॉट पर युवक को रहस्यमय गोली लगी, मुरैना में मौत, खुदकुशी की आशंका
मुरैना के गाड़ोरापुरा निवासी 18 वर्षीय लक्की गौड़ की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।श्योपुर जिले के विजयपुर में निर्माणाधीन प्लॉट पर उसे गोली लगी,परिजन मुरैना अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।युवक वहां अकेला था,इसलिए घटना खुदकुशी है या वारदात, पुलिस जांच में सच तलाश रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति साफ होगी,पुलिस की जांच जारी।