मुरैना नगर: गणेशपुरा पुलिया के पास स्कार्पियो चालक ने मचाया तांडव, आधा दर्जन दुकानें तोड़ीं, बड़ा हादसा टला
गणेशपुरा की पुलिया के पास देर रात उसे वक्त अफरा तफरी मच गई ,जब स्कॉर्पियो में सवार युवक ने सड़क किनारे लगने वाली चौपाटी पर एक के बाद एक दुकानों पर तांडव मचा दिया। इसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हाइड्रा मशीन से स्कॉर्पियो को ले जाकर थाने में रखवा दिया गया है गनीमत रही की कोई भी आसपास नहीं था नहीं तो बड़ा हादसा भी हो सकता था।