जमुई: मुंगेर प्रमंडल आयुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नीलाम पत्र एवं राजस्व वादों की प्रगति की समीक्षा की
Jamui, Jamui | Jan 23, 2025 मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त संजय कुमार सिंह द्वारा गुरुवार की दोपहर बाद 3:00 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नीलाम पत्र वादों एवं राजस्व वादों के प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने सभी छः जिलों के जिला पदाधिकारी को संबोधित किया।वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में जमुई जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा कार्यालय कक्ष में शामिल हुई।