जमुई: सिकरडीह मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में घायल युवक की अस्पताल लाते समय हुई मौत
Jamui, Jamui | Jan 23, 2025 सिकरडीह मोड़ के पास गुरुवार की दोपहर 1 बजे सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक की सदर अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। मृतक की पहचान मो आजम अंसारी का पुत्र मो मंसूर अंसारी के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि मृतक बोड़वा बाजार से घरेलू बात सामान की खरीददारी कर घर जा रहा था तभी दो बाइक के बीच टक्कर हो गई थी। जिसमें वह घायल हो गया था।