जमुई: गिद्धौर थाने में तैनात बिहार पुलिस जवान की हालत बिगड़ी, सदर अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
Jamui, Jamui | Jan 23, 2025 गिद्धौर थाने में तैनात एक बिहार पुलिस जवान की गुरुवार की शाम 5 बजे अचानक तबियत बिगड़ गई। जिसे इलाज के लिए सहयोगी द्वारा 6 बजे सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्स्क अभिषेक गौरव ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक पुलिस जवान की पहचान गया जिले के रहने वाले 32 वर्षीय प्रकाश कुमार के रूप में की गई है।