जमुई: समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय में जनता दरबार का हुआ आयोजन, 25 फरियादियों ने सुनाई फरियाद
Jamui, Jamui | Jan 23, 2025 समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय में गुरुवार की दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक साप्ताहिक जनता दरबार लगाया गया। वही इस जनता दरबार में चकाई,सोनो,झाझा,लक्ष्मीपुर, सिकंदरा सहित विभिन्न इलाकों से पहुंचे 25 फरियादियों ने न्याय की गुहार लगाई है। वहीं एसपी मदन कुमार आनंद ने सभी फरियादियों की फरियाद बारी-बारी से सुनने के बाद उसे जल्द निपटारे का भरोसा दिलाया है।