फरीदाबाद: सेक्टर 56 क्राइम ब्रांच की टीम ने चोरी करने वाले आरोपी को धौज गांव से किया गिरफ्तार
डीसीपी क्राइम हेमेंद्र कुमार मीणा द्वारा चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच 56 प्रभारी शीशपाल की टीम ने चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर पांच मामले सुलझाए हैं।क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को चोरी के मुकदमे में गिरफ्तार किया था।