फरीदाबाद: प्रिंस हॉकी क्लब ग्राउंड में अखिल भारतीय किसान दिवस हॉकी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रहे मौजूद
प्रिंस हॉकी क्लब ग्राउंड में आज अखिल भारतीय किसान दिवस हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और विधायक पद के दावेदार लखन सिंगला अपनी टीम के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने सभी हॉकी प्लेयर्स को बधाई व शुभकामनाएं दी।