फरीदाबाद: सेक्टर 37 क्राइम ब्रांच बदरपुर बॉर्डर ने देसी कट्टे सहित आरोपी को सेक्टर 37 बाईपास से किया काबू
डीसीपी क्राइम हेमेंद्र कुमार मीणा द्वारा आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच बॉर्डर प्रभारी जितेंद्र कुमार की टीम ने अवैध हथियार के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को अवैध हथियार सहित सेक्टर 37 बाईपास से काबू कर लिया।