फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच 56 ने नशा तस्करी करते आरोपी को संजय कॉलोनी से किया काबू
डीसीपी क्राइम हेमेंद्र कुमार मीणा द्वारा नशा तस्करी की वारदातों पर अंकुश लगाने के दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच 56 प्रभारी शीशपाल की टीम ने नशा तस्करी के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को अवैध नशे सहित काबू कर लिया।