अनूपपुर: डीपीसी पर शिक्षक से मारपीट का आरोप लगा, जांच की मांग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) पर शिक्षक से मारपीट और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन के अनुसार 12 अगस्त को पुष्पराजगढ़ के शासकीय प्राथमिक विद्यालय पालाडिगवार में पदस्थ शिक्षक इंद्र सिंह राजपूत को कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 80 में बुलाया गया था।