चौमूं: चोंमू शहर की इंदिरा कॉलोनी में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की, एफएसएल टीम और पुलिस ने जुटाए साक्ष्य
Chomu, Jaipur | Apr 3, 2026 चौमूं शहर में एक युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना शहर की इंदिरा कॉलोनी में हुई। सूचना मिलने पर चौमूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर चौमूं के सरकारी अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया। वहां पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। वहीं मृतक की पहचान पवन शर्मा के रूप में हुई है