🚨 चम्बा के ब्रेही में मादा भालू का हमला, ड्यूटी पर जा रहे शिक्षक राजेश कुमार घायल
भताल गांव में दहशत का माहौल, पंचायत प्रधान किशोरी लाल ने वन विभाग से भालू को पकड़ने और गश्त बढ़ाने की मांग की।
चम्बा जिला के मैहला ब्लॉक की ग्राम पंचायत ब्रेही के भताल गांव में वीरवार सुबह उस समय दहशत फैल गई, जब स्कूल में ड्यूटी पर जा रहे शिक्षक राजेश कुमार पर अपने बच्चे के साथ मौजूद मादा भालू ने हमला कर दिया। घायल शिक्षक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज चम्बा पहुंचाया गया है। घटना के बाद वन मंडल भरमौर की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वहीं, पंचायत प्रधान किशोरी लाल ने वन विभाग से जल्द उचित कार्रवाई करने, गश्त बढ़ाने और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।#Chamba #Brehhi #BhatalVillage #BearAttack #RajeshKumar #ForestDepartment #Bharmour #HimachalPradesh #ChambaNews #BreakingNews
Dharwala, Chamba | Oct 22, 2026