ग्वालियर में आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। घाटीगांव थाना क्षेत्र में गुरुवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के दौरान युवक ने शुक्रवार सुबह 10 बजे दम तोड़ दिया।