*15वाँ अहल्या-गौतम महोत्सव के आयोजन को लेकर डीएम की अध्यक्षता में बैठक आयोजित*
*20, 21 एवं 22 नवंबर 2026 को तीन दिवसीय भव्य महोत्सव का होगा आयोजन, तैयारियों को लेकर अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश*
दरभंगा, 03 नवम्बर, 2026:-
जिलाधिकारी दरभंगा श्री कौशल कुमार की अध्यक्षता में 15वें अहल्या-गौतम महोत्सव के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई।
बैठक में महोत्सव के सफल, सुव्यवस्थित एवं भव्य आयोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष 15वाँ अहल्या-गौतम महोत्सव आगामी 20, 21 एवं 22 नवंबर 2026 को तीन दिवसीय कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया जाएगा।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि अहल्या-गौतम महोत्सव जिले की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। इस महोत्सव के माध्यम से क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं, धार्मिक आस्था एवं ऐतिहासिक महत्व को व्यापक पहचान मिलती है।
उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ महोत्सव के आयोजन की तैयारियों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया।
महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को आकर्षक एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) श्री सलीम अख्तर को कलाकारों के चयन हेतु समिति गठित करने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी, सदर श्री कुमार गौरव को तीन दिवसीय महोत्सव के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्व से सुनिश्चित की जाएं, ताकि महोत्सव शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो सके।
बैठक में जिलाधिकारी ने महोत्सव के अवसर पर माननीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने का निर्देश दिया। साथ ही बताया गया कि महोत्सव में शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। इसको लेकर आवश्यक तैयारियां एवं समुचित समन्वय सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं न्यास समिति के सदस्यों को महोत्सव की गरिमा एवं परंपरा के अनुरूप आयोजन को सफल बनाने हेतु आवश्यक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का निर्देश दिया।
बैठक में अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी श्री राजेश कुमार गुप्ता, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) श्री सलीम अख्तर, अनुमंडल पदाधिकारी, सदर श्री कुमार गौरव, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री आशीष अमन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री पवन कुमार यादव, प्रभारी पदाधिकारी, सामान्य शाखा सुश्री प्रियंका कुमारी, अहल्या स्थान न्यास समिति के श्री बालेश्वर ठाकुर, न्यास समिति के सदस्य श्री उमेश ठाकुर सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।
#BiharSarkar
#CMBihar
#SamratChoudhary
#CMSamrat
#MukhyamantriBihar