पटना ग्रामीण: पटना में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा, SIR से केंद्र सरकार का कोई लेना-देना नहीं
SIR की फाइनल रिपोर्ट आज आने वाली है। इसे लेकर मंगलवार सुबह करीब 9:00 बजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि यह तो निश्चित है कि आज शाम में रिपोर्ट आएगी लेकिन देखना यह है की रिपोर्ट आने के बाद विपक्ष कैसी राजनीति करता है। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि SIR से केंद्र सरकार को कोई लेना-देना नहीं है।