इटाढ़ी: 4.29 लाख रुपये की लागत से बना स्टैंड, प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश ने किया लोकार्पण
Itarhi, Buxar | Jun 23, 2026 बक्सर व्यवहार न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं की सुविधा के लिए नवनिर्मित मोटरसाइकिल स्टैंड का लोकार्पण किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश काजल झाम्ब ने नए स्टैंड का उद्घाटन करते हुए इसे न्यायालय परिसर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। भवन निर्माण विभाग द्वारा लगभग 4.29 लाख रुपये की लागत से निर्माण कराया गया है।