सोनबरसा: सोनबरसा बाजार के दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जगह-जगह पुलिस बल तैनात
सीतामढ़ी। सोनबरसा बाजार में दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट नजर आया। पूजा पंडालों में दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से जगह-जगह पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।