खानपुर: खानपुर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर धारदार हथियार तलवार के साथ रील बनाकर पोस्ट करने वाले युवक को गिरफ्तार किया
खानपुर थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर धारदार हथियार तलवार के साथ रील बनाकर पोस्ट करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया। खानपुर थाना पुलिस ने आज सोमवार को दोपहर 2:30 बजे के लगभग प्रेस नोट जारी करते हुए यह जानकारी प्रदान की गई। उक्त युवक यूनुस मोहम्मद द्वारा सोशल मीडिया पर धारदार हथियार तलवार को लहराते हुए आमजन में भय व्याप्त करने का प्रयास किया जा रहा था ।