बीरपुर: 12 दिन बाद भी लावारिस ई-रिक्शा के मालिक का नहीं मिला सुराग
नौला पुलिस पिकेट द्वारा लावारिस हालत में बरामद किए गए ई-रिक्शा के मामले में 12 दिन बाद भी उसके चालक या मालिक का कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस ने ई-रिक्शा को पिकेट पर सुरक्षित रखा है और उसके अंकित पंजीकरण नंबर के आधार पर जांच-पड़ताल कर रही है।