मलारनाडूंगर: मलारना डूंगर के सफाई कर्मियों ने विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर ग्राम पंचायत का सफाई ठेका निरस्त करने की मांग की
मलारना डूंगर ग्राम पंचायत का सफाई का ठेका निरस्त करने की मांग को लेकर शुक्रवार दोपहर करीब 3:00 बजे सफाई कर्मियों ने पंचायत समिति विकास अधिकारी को हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन सौंपकर सफाई ठेका निरस्त करने की मांग की। सफाई कर्मियों ने कहा कि ठेका निरस्त नहीं किया गया तो उनके परिवार के सामने रोज रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा।