कुंडा: कुंडा तहसील में अजीत संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं
कुंडा तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का शनिवार को आयोजन किया गया। जिसमे डीएम और एसपी पहुंचे। समाधान दिवस पर डीएम संजीव रंजन और एसपी अनिल कुमार ने अफसरों के साथ सुबह 11 बजे से 3 बजे तक लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए डीएम ने अफसरों को निर्देश दिया।