कुंडा: बाघराय के थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बुजुर्ग के साथ किया दुर्व्यवहार, वीडियो हुआ वायरल
बाघराय के थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार का एक विडियो शुक्रवार शाम 4 बजे सोसल मीडिया पर वायरल हुआ है।वायरल वीडियो में फरियाद लेकर पहुंचे बूजर्ग से वह अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे है। उसकी समस्या सुनने की बजाय वर्दी का धौंस दिखाकर बूजर्ग को थाने में बैठाने की धमकी भी दे रहे है। बुजुर्ग से किये गए दुर्व्यवहार का वीडियो वायरल होने पर एसपी ने जांच का आदेश दिया है।