आंवला: आंवला रेलवे स्टेशन पर अलीगढ़ पैसेंजर ट्रेन से गिरकर छात्र हुआ घायल, सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया रेफर
Aonla, Bareilly | Aug 25, 2024 आंवला रेलवे स्टेशन पर देर शाम को अलीगढ़ से बरेली जाने वाली पैसेंजर ट्रेन आंवला प्लेटफार्म पर पहुंची जिसमें बैठा छात्र 17 वर्षीय रोहित निवासी अतरछेड़ी गेट पर खड़ा था। ट्रेन चलते ही वह प्लेटफार्म पर गिर गया और घायल हो गया आनन फानन में रेलवे सुरक्षा बल के कांस्टेबल नरेश कुमार घायल छात्र को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंवला पहुंचाया।