आंवला: आंवला रामनगर मार्ग पर नीलगाय ने बाइक को मारी टक्कर, दो सगे भाई हुए घायल
Aonla, Bareilly | Aug 25, 2024 आंवला से रामनगर मार्ग पर बाइक सवार को नीलगाय ने टक्कर मार दी जिसमें दो सगे भाई घायल हो गए। मीरगंज के गांव संग्रामपुर शाही निवासी दीपक और उसका भाई रानू दोनों बाइक से जा रहे थे तभी चंपतपुर मंदिर के समीप रामनगर मार्ग पर अचानक नीलगाय सामने आ गई और नीलगाय ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें उक्त दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।