आंवला: आंवला बिसौली मार्ग पर मनोना खाटू श्याम के दर्शन को जा रहे बाइक सवार को मारी टक्कर, दो लोग हुए घायल
Aonla, Bareilly | Aug 25, 2024 मीरगंज के दिवना पहुचा बुजुर्ग निवासी राजेंद्र अपनी पत्नी विमलेश के साथ बाइक से मनोना खाटू श्याम दर्शन के लिए जा रहे थे तभी बिसौली मार्ग पर लापरवाही से चलाते हुए चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी और उक्त दोनों पति-पत्नी घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंवला पहुंचाया।