आंवला: आंवला बिसौली मार्ग पर देर रात्रि बाइक फिसलने से एक की मौत, एक घायल
Aonla, Bareilly | Aug 25, 2024 सिंहपुर बहजोई संभल निवासी सोनू सिंह अपने 28 वर्षीय मौसेरे भाई रवि कुमार निवासी दिल्ली के साथ बाइक से मनौना दर्शन करने आये थे देर रात्रि वापस लौटते समय आंवला बिसौली मार्ग पर कसूमुरा के समीप बाइक अनयंत्रित होकर खाई में जा घुसी।जिसमें दोनों गम्भीर घायल हो गये पुलिस ने दोनों को सीएचसी आंवला भेजा जहां चिकित्सक ने रवि कुमार को मृत घोषित कर दिया।