आंवला: आँवला थाना क्षेत्र के गांव कंथरी में खेत पर गए व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Aonla, Bareilly | Aug 24, 2024 आंवला थाना क्षेत्र के गांव कंथरी में राजीव कुमार सिंह (46)वर्ष अपने खेत पर गया हुआ था। जब वह काफी देर तक वापस नहीं आया तो उसके परिजन उसे खेत पर देखने पहुंचे। जहां वह पड़ा हुआ था। उसके परिजन उसे घर लेकर आए और देर शाम को पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।