#कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार पहुंचीं अगरोडा क्षेत्र, सुनीं जनसमस्याएं
कांग्रेस नेत्री अरुणा कुमार ने पौड़ी विधानसभा क्षेत्र के अगरोडा बाजार, जसपुर, काण्डे, किंडालू और नौडियाल गांव का भ्रमण कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर क्षेत्रीय समस्याओं के शीघ्र समाधान का अनुरोध किया।
भ्रमण के दौरान उनकी मुलाकात राज्य आंदोलनकारी भूपेंद्र उत्तराखंडी से भी हुई। भूपेंद्र उत्तराखंडी ने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं और स्थानीय मुद्दों को उनके समक्ष रखा, जिस पर अरुणा कुमार ने समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास का भरोसा दिलाया।
#Pauri #ArunaKumar #Congress #JanSamasya #Uttarakhand #PauriGarhwal
Pauri, Garhwal | Jun 17, 2026