🔴 MP में डॉक्टरों का आंदोलन! OPD ठप, मरीज परेशान— 3 दिन से सड़क पर इंटर्न डॉक्टर
स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर मध्य प्रदेश के इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन लगातार तीसरे दिन भी जारी है।
भोपाल के कमला पार्क के पास बड़ी संख्या में इंटर्न डॉक्टर सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं। आंदोलन का असर सरकारी अस्पतालों की सेवाओं पर भी दिखाई दे रहा है।
हमीदिया अस्पताल में बुधवार दोपहर 12 बजे तक OPD सेवाएं प्रभावित रहीं। सीनियर डॉक्टरों ने मरीजों को देखा, लेकिन कई मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
रिपोर्ट के मुताबिक, हमीदिया अस्पताल में बुधवार को सिर्फ 2 ऑपरेशन हुए, जबकि सामान्य दिनों में 40 से ज्यादा ऑपरेशन होते हैं। किडनी और लिवर के मरीज भी परेशान होते नजर आए।
प्रदर्शन के कारण भोपाल में यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस और प्रशासन डॉक्टरों से बातचीत कर रहे हैं। वहीं इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
अब देखना होगा कि सरकार और डॉक्टरों के बीच इस मांग को लेकर समाधान कब निकलता है।
🎙️ रिपोर्ट: Deepak Vishwakarma
सच तक पत्रिका NEWS — हर खबर सच के साथ।
Follow 📲 @Sachtakpatrikanews
Follow 📲 ⓓⓔⓔⓟⓐⓚ ⓥⓘⓢⓗⓦⓐⓚⓐⓡⓜⓐ 🌀
👍 Like | 💬 Comment | 🔄 Share | 🔔 Follow
.
.
.
#Bhopal #MadhyaPradesh #MPNews #InternDoctors #MedicalNews