जमुई: दहेज उत्पीड़न में बेटी की हत्या का आरोप, एसपी को आवेदन देकर लगाई गुहार
Jamui, Jamui | Jan 2, 2026 दहेज उत्पीड़न में विवाहिता की हत्या के मामले में फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित पीड़ित परिवार ने शुक्रवार 3 बजे पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। चकपत्थर थाना क्षेत्र के रजौन गांव निवासी सुनीता देवी अपने पति नुनेश्वर साह के साथ समाहरणालय स्थित एसपी कार्यालय पहुंचीं और एसपी विश्वजीत दयाल को आवेदन सौंपा।