जमुई: समाहरणालय के सभा कक्ष में आयोजित जनता दरबार में फरियादियों की सुनी गई फरियाद, कई मामलों का किया गया निष्पादन
Jamui, Jamui | Jan 2, 2026 जिलाधिकारी नवीन के निर्देश पर अपर समाहर्ता सह विभागीय जांच बालमुकुंद प्रसाद द्वारा शुक्रवार की दोपहर 2:00 बजे तक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें जमुई जिले के विभिन्न जगहों से बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे और अपनी समस्याओं को सुनाते हुए न्याय की गुहार लगाई। इस दौरान मौजूद पदाधिकारी द्वारा बारी-बारी से सभी फरियादियों की फरियाद सुनी गई।