कन्नौज: सदर कोतवाली पुलिस ने आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु 41 अभियुक्तों के खिलाफ की गई मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई
कन्नौज पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे, अभियान के क्रम में सदर कोतवाली प्रभारी दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में लिप्त कल 41 अभियुक्त गणों के अपराधिक कृतों पर अंकुश लगाए जाने हेतु मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई है।