कन्नौज: ठठिया पुलिस पर लगा अवैध तमंचे के फर्जी मामले में जेल भेजने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई
कन्नौज में जमीन की रंजिश में विपक्षियों के साथ मिलकर पुलिस पर व्यक्ति को झूठा फंसाने का आरोप लगा है। व्यक्ति ने ठठिया थाना प्रभारी किशन पाल समेत पुलिस कर्मियों पर फर्जी तमंचा लगाकर जेल भेजे जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने जेल से छूटने के बाद डीएम व एसपी से गुहार लगाई है। एसपी ने एएसपी संसार सिंह को जांच सौंपी है। बता दें कि व्यक्ति ठठिया थाना क्षेत्र के जैतापुर का रहने वाला है।