कन्नौज: अलविदा जुमे की नमाज़ को लेकर शहर में SP और BSF ने किया पैदल गश्त, SP बोले- सकुशल संपन्न हुई अलविदा जुमे की नमाज़
अलविदा जुमे की नमाज को लेकर इत्र नगरी कन्नौज में पुलिस और बीएसएफ ने एसपी की अगुवाई में फ्लैग मार्च किया। नगर के सभी चौराहों पर फोर्स मुस्तैद की गई। एसपी ने आमजन, नमाजियों और ईमाम से भी बात की। एसपी ने कहा कि जिले में अलविदा जुमे की नमाज सकुशल सम्पन्न हुई है।