कन्नौज: बीमारी से जान गवाने वाले सिपाही लवी खारी के परिवार को ₹28 लाख की आर्थिक सहायता दी गई, SP ने परिजनों को सौंपा चेक
कन्नौज में सिपाही की बीमारी से मौत के बाद परिजनों को आर्थिक मदद की गई। पुलिसकर्मियों ने सिपाही के परिवार को यह मदद अपने वेतन के जरिए दी। मृतक सिपाही के परिजनों को ₹28 लाख की आर्थिक मदद का चेक एसपी अमित कुमार आनंद ने सौंपा। सिपाही लवी खारी की नवंबर 2023 में बीमारी से मौत हुई थी।